फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 cattle smugglers arrested, meat recovered

12 पशु तस्कर बंदी, मांस बरामद

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 cattle smugglers arrested, meat recovered
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के कानूनगो मुहल्ला वार्ड नंबर आठ से पुलिस टीम ने शुक्रवार को 44 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, छह गोवंश, चापड़, चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया। साथ ही 12 पशु तस्करों को धर-दबोचा। पुलिस पकड़े गए तस्करों से जहां पूछताछ में जुटी हुई है, वहीं फरार तस्करों को चिन्हित कर दबोचने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ आनंद कुमार शाही और कोतवाल वंदना सिंह पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नगर के कानूनगो मुहल्ला पहुंची और संदिग्ध घरों की तलाशी शुरू की। इस बीच बड़ी संख्या में नगर के लोगों की भीड़ लग गई। इस पर पीएसी भी बुला ली गई। इसके बाद लगातार एक के बाद एक दर्जनों घरों की तलाशी ली गई। इसमें कई घरों से कुल 44 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, आधा दर्जन गोवंश, चापड़, चाकू तथा तराजू, भगोना बरामद किया गया। साथ ही दस पुरुष तस्कर और दो महिला तस्कर को हिरासत में लिया। कुछ तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है। हिरासत में लिए गए तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि बरामद किए गए करीब 44 क्विंटल प्रतिबंधित मांस को नदी के किनारे मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया है। जबकि गोवंश को गोश्रय स्थल भेज दिया गया है। बताया कि हिरासत में लिये गये तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पशु डॉक्टर संतोष कुमार ने गोमांस की पुष्टि की। इसके बाद सैंपल लिया गया है। पकड़े गये तस्करों से पूछताछ की जा रही है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed