फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, दिनभर गर्मी में तड़पते रहे लोग

ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, दिनभर गर्मी में तड़पते रहे लोग

Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, दिनभर गर्मी में तड़पते रहे लोग
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित सकलेनाबाद मुहल्ला में रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से हाईटेँशन का खंभा टूट गया। इससे कई मुहल्ला की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में परेशानियों के साथ पानी का संकट खड़ा हो गया। अधिकारियों की मौजूदगी में लाइनमैन दूसरा खंभा लगाकर तार खींचने में जुट गए। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सकलेनाबाद मुहल्ला में सड़क किनारे लगे हाईटेंशन के खम्भा में रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इससे खम्भा टूट गया। सकलेनाबाद, लंका, लालदरावाजा, मिश्रबाजार, विशश्वरगंज, आमघाट गांधी पार्क, महुआबाग, तिलकनगर कालोनी सहित अन्य मुहल्ला की बत्ती गुल हो गई। बिजली जाते ही गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने सोचा कि शायद कही कोई फाल्ट हुआ होगा, उसे दुरुस्त कर अब-तब आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। अनापूर्ति की वजह से पानी का संकट भी खड़ा हो गया। सुबह लोगों ने घरों के आसपास स्थित हैंडपंपों से छोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाया। पानी के अभाव में तमाम लोग नहा नहीं सके। अब-तब बत्ती आ जाएगी, इस आस में जिन लोगों ने ईन्वर्टर लगा रखा है, उसका इस्तेमाल करते रहे। घंटों बाद भी बिजली न आने और बैट्री चार्ज न होने से अधिकांश लोगों को ईन्वर्टर शो-पीस बन गए। राहत के लिए लोग घरों के कमरा से बाहर बैठे रहे। जिन लोगों के पास विद्युत उपकेंद्र या अधिकारियों का नंबर था, वह फोन कर यह पता लगाते रहे कि बिजली आपूर्ति कब तक सुचारू होगी। अधिकारियों की देखरेख में लाइनमैन सुबह करीब दस बजे खम्भा-तार को दुरुस्त करने में जुट गए। नया खम्भा लगाकर तार खींचने का कार्य प्रारंभ किया। शाम पांच बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हुआ था और लोग गर्मी में परेशान होते हुए बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस संबंध में जेई अविनाश ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। मुहल्लावासियों से उस ट्रक का नंबर मिल गया है, जिसने खम्भा में टक्कर मारा है। नंबर के आधार पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed