फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अपहरण मामले का नहीं हुआ खुलासा

अपहरण मामले का नहीं हुआ खुलासा

Sat, 24 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अपहरण मामले का नहीं हुआ खुलासा
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा को बीते दिनों दो युवकों ने कालेज जाते समय बाइक पर अगवा कर बैठा लिया और फरार हो गए थे। इस प्रकरण में छात्रा के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद घटना के चौथे दिन भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की सुबह एक इंटर की छात्रा कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान गांव में स्थित पानी टंकी के पास बाइक सवार दो युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे थे। तभी साइकिल सवार छात्रा पर मजदूरी करने जा रहे पिता की नजर पड़ी। वह कुछ कर पाते, इसके पहले ही युवक छात्रा को बैठा कर भाग गए थे। घटना के दौरान छात्रा के पिता ने काफी शोर मचाया, लेकिन जब तक उनकी आवाज सुनकर वहां लोग पहुंच पाते और बाइक सवारों का पीछा करते वह काफी दूर निकल चुके थे। पिता ने आसपास के इलाकों में पुत्री की काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका था। घटना के दूसरे दिन बुधवार की शाम उसने थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की छानबीन में प्रथमदृष्टया मामला छात्रा को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed