{"_id":"5bf4429ebdec2269c41f5c21","slug":"11542734494-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान क्रियान्वयन कार्यक्रम मंगलवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सीधे प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में महिला जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि नारी सशक्तीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक जिले के सभी ब्लॉकों पर संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर नारी सशक्तीकरण से जुड़े विभागों के माध्यम से 11 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक ब्लाक पर एक-एक टीम के माध्यम से वहां कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो घर-घर जाकर महिलाओं को नारी सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी देंगे। 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक जनसंपर्क कार्यक्रम तथा नौ दिसंबर से 19 तक नारी सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 20 दिसंबर को समापन एवं नारी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, जिला दिव्यांगजन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।