{"_id":"5bedb573bdec22694e6b855d","slug":"11542305139-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छताग्राहियों से की जा रही वादाखिलाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छताग्राहियों से की जा रही वादाखिलाफी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शहर के साईं बाबा मंदिर से विकास भवन तक जुलूस निकाला गया। बाद में विकास भवन पर सभा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी लगातार उपेक्षा कर रही है। जानकारी के बाद भी जिला प्रशासन के लोग भी हमारी मांगों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
जुलूस सिकंदरपुर, डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन पहुंचा। जिलाध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने कहा कि वादा किए जाने के बाद भी अब तक स्वच्छताग्राहियों को परिचय पत्र नहीं दिया गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते लोग नहीं चेतते हैं, तो आगे आंदोलन किया जाएगा। हम हक की लड़ाई अंत तक लड़ेंगे। इस मौके पर राजदेव, राम प्रकाश गुप्ता, सुनीता, रंभा, संजय वर्मा, संगीता कुमारी, सीमा चौरसिया, रवि, कमलेश, संजय शर्मा, सुनील सिंह, मोनिका, मदन, सोनिका, उर्मिला, राजेश, जैशल समेत बड़ी संख्या में स्वच्छताग्राही कर्मचारी मौजूद रहे।