{"_id":"5bdc908dbdec22695b77a612","slug":"11541181581-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी रेलवे स्टेशन पर सीजीएस व्यवस्था शुरु (संशोधित खबर)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी रेलवे स्टेशन पर सीजीएस व्यवस्था शुरु (संशोधित खबर)
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक और सुविधा शुक्रवार से चालू कर दी गई। यहां के प्लेटफार्मों पर लगाए गए कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) की शाम को शुरुआत कर दी गई। करीब एक पखवारे पहले इसे लगाया गया था। इस सुविधा के चालू हो जाने के बाद अब यात्रियों को अपना कोच खोजना काफी आसान हो गया है।
सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में यात्रियों को ट्रेन के आगमन पर कोच तलाशने की जहमत से छुटकारा दिलाने के लिए लाखों की लागत से कोच गाइडेंस सिस्टम लगवाया गया। इसके तहत तीनों प्लेटफार्म पर कुल 72 बोर्ड लगाया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर 26 बोर्ड लगाए गए हैं। जबकि प्लेटफार्म संख्या दो तथा तीन पर 23-23 बोर्ड लगाया गया है। इस प्रकार कुल 72 बोर्ड लगाकर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को यह नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब यात्रियों को अपना कोच तलाशने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। वह आसानी के साथ अपनी कोच तक पहुंच जाएंगे। अभी तक लंबी गाड़ियों की बोगियों को खोजने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों को काफी भाग दौड़ करनी पड़ती थी। इन सभी बोर्डो पर करीब 15 एम्पीयर बिजली की खपत होगी। वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस सुविधा के शुरु हो जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। आगे भी यात्री सुविधाओं का विस्तार कराया जाएगा।