फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई

पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई

Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार लड़ी जाएगी आरपार की लड़ाई
गाजीपुर। अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। एक माह के भीतर लगभग एक लाख हस्ताक्षर कराया जाएगा। पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही प्रदेश में सरकार बनती है। इसके बाद भी पूर्वांचल की उपेक्षा की जाती है। पूर्वांचल राज्य बनने से ही इस क्षेत्र का विकास होगा। जिला सचिव सुभाषचंद्र मौर्या ने कहा कि अगर पूर्वांचल राज्य का गठन होता है तो निश्चित रूप से पूर्वांचल क्षेत्र का सही मायने में विकास होगा । संगठन प्रभारी जावेद अहमद ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से ही क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। नागेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे नवंबर माह में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम होना है। इस मौके पर सलमान सईद, नंदलाल गुप्ता, दरख्शां परवीन, नागेंद्र यादव, शुभम कुशवाहा, हिदायतुल्लाह, जगनारायण यादव, शिवमंगल राजभर, राजेंद्रनाथ, सौदागर यादव, रामाधार गुप्ता, मंगला यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रुद्रेश निगम एवं संचालन जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed