{"_id":"5bcb681ebdec226988375db0","slug":"11540057118-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख के जेवरात और सवा लाख नगदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख के जेवरात और सवा लाख नगदी की चोरी
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की रात एक मकान से चोर जहां 45 हजार नगद और करीब छह लाख के जेवरात और कपड़ा उठा ले गए। वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कुशी गांव स्थित एक मकान से 70 हजार नगदी के साथ दो मोबाइल चुरा ले गए। चोरों ने एक ढाई वर्ष की बच्ची को भी ले जाने का प्रयास किया। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाना में दी।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी मनोज राय नोएडा में नौकरी करते हैं और वहीं पर रहते हैं। उनकी दो पुत्रियां इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करती हैं। घर पर उनकी पत्नी छोटे पुत्र के साथ रहती है। गुरुवार की रात भी खाना खाने के बाद दोनों सो गए। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुसे। जिस कमरे में मनोज की पत्नी और बेटा सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे बक्सों का ताला और आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 45 हजार नगद, तीस कीमती साड़ियों सहित सोने का हार, नौ अंगूठी, नथिया, मांगटीका लेकर चंपत हो गए। मनोज के चाचा की बहू बरामदे में सो रही थी। रात में जब उसकी दुधमुही बच्ची रोने लगी तो उसकी नींद टूटी। उसने देखा कि एक कमरा खुला हुआ है, जबकि जिस कमरे में मनोज की पत्नी और बेटा सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद था। यह देख उसे संदेह हुआ तो उसने दरवाजा खोलकर अंदर सो रहे लोगों को जगाया। परिवार के लोग कमरे में गए तो चोरी की जानकारी हुई। शोरगुल पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 कोतवाली को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज की पत्नी से घटना की जानकारी ली। इस मामले में मनोज के चाचा गुलाब राय ने चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसी गांव निवासी बैंक मित्र रामानंद सिंह शुक्रवार की रात भी अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ कमरे में सोए थे। देर रात जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बच्ची गायब थी। इससे उनके होश उड़ गए और वह बच्ची को घर में इधर-उधर खोजने लगे। घर में कहीं दिखाई न देने पर बाहर आए। घर से कुछ दूरी पर बच्ची रोती हुई मिली। वह उसको लेकर घर आ आए। घर के कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। सामानों की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि बैग में रखे 70 हजार नगद एवं आलमारी पर रखा दो मोबाइल गायब था। पीड़ित रामानंद सिंह ने चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।