{"_id":"5b561a074f1c1b49748b6882","slug":"11532369415-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के लिए ट्रेन की घोषणा पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के लिए ट्रेन की घोषणा पर बांटी मिठाई
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया(गाजीपुर)। स्थानीय सांसद एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा रविवार को गाजीपुर में क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर मऊ से लखनऊ वाया दुल्लहपुर, जखनिया, सादात इंटरसिटी एक्सप्रेस की घोषणा के बाद जखनिया तहसील क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने सूचना पाकर एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाईयां बांटी।
स्थानीय क्षेत्र से लखनऊ जाने के लिए एकमात्र ट्रेन कृषक एक्सप्रेस थी। इसमें लोगों का काफी समय लगता था। अब राज्यमंत्री श्री सिन्हा की ओर से मऊ से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की घोषणा के बाद से लोगों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने में काफी सहूलियत होगी। ट्रेन की घोषणा से जखनिया तहसील क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने मिठाई बांटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नई सुविधा उपलब्ध होने के संबंध में अधिवक्ता योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस ट्रेन की सुविधा से अब प्रदेश की राजधानी तक की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं कस्बा के व्यापारी प्रमोद वर्मा ने कहा कि काफी अरसे से इस ट्रेन के लिए मंत्रीजी से मांग की जा रही थी, उन्होंने इस मांग को स्वीकार कर जनता का मान रखा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं कस्बा निवासी विपिन सिंह ने कहा की अब इस ट्रेन के चलने से लोगों को भीड़ से निजात मिल सकेगी। कोचिंग सेंटर संचालक युवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अब छात्र-नौजवानों को भी लखनऊ जाने में काफी सहूलियत प्राप्त हो सकेगी।