फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले को मिला 54 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य

जिले को मिला 54 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य

Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिला 54 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य
गाजीपुर (गाजीपुर)। जिले को गेहूं की खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार 54 हजार 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 54 क्रयकेंद्रों का चयन कर लिया गया है। पहली अप्रैल से होने वाली खरीद की तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शासन की ओर से जिले को गेहूं खरीद का कम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते वर्ष एक लाख 9 हजार 500 एमटी लक्ष्य निर्धारित कर खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 53 क्रय केंद्रों का चयन किया गया था। उस दौरान 39 हजार 516.98 एमटी की खरीद की गई थी। इस वर्ष शासन की ओर से 54 हजार 500 एमटी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए खरीद करने वाली संस्थाओं का भी लक्ष्य निश्चित कर दिया गया है। विपणन शाखा को 24 हजार 500 एमटी, पीसीएफ 11 हजार, यूपी एग्रो 2 हजार, कर्मचारी कल्याण निगम 3 हजार, एनसीसीएफ 8 हजार तथा एफसीआई को 6 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 54 क्रयकेंद्रों का चयन किया गया है। इसमें विपणन के 16, पीसीएफ के 21, कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एग्रो एवं पीसीयू के 3-3, एनसीसीएफ के 6 तथा एफसीआई के 2 केंद्र हैं। पहली अप्रैल से 15 जून तक होने वाली खरीद के लिए पिछले दिनों खरीद नीति जारी की जा चुकी है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति कुंतल निर्धारत किया गया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्य प्राप्त हो गया है। गेहूं की बिक्री के लिए कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पूर्व में पंजीकृत किसानों को पंजीकरण नहीं कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed