फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पनी कविता में दिनकर ने श्रृंगार और वीर रस को दिया समान महत्व

पनी कविता में दिनकर ने श्रृंगार और वीर रस को दिया समान महत्व

Sun, 24 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पनी कविता में दिनकर ने श्रृंगार और वीर रस को दिया समान महत्व
गाजीपुर। रामचरित उपाध्याय स्मृति संस्थान की ओर से शहर के गोराबाजार स्थित डा. रमाशंकर सिंह के आवास पर महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती शनिवार की देर शाम मनाई गई। इस मौके पर साहित्यकार डा. जितेंद्रनाथ पाठक ने कहा कि दिनकर की कविता में श्रृंगार और वीर रस को समान महत्व दिया गया है।
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रामवृक्ष पांडेय ने दिनकर की बहुआयामी प्रतिभा का विश्लेषण करते हुए कहा कि वह अच्छे प्रगतिशील कवि थे। डा. मांधाता राय ने कहा कि दिनकर जी सच्चे अर्थों में राष्ट्र कवि थे। उन्होंने परंपरा और आधु निकता के बीच एक सेतु की स्थापना की। डा. गौरीशंकर राय ने कहा कि दिनकर जी पौरुष के कवि थे। डा. गंगेश ने कहा कि वह प्रखर सामाजिक चेतना के कवि थे। इस अवसर पर डा. समरेंद्र मिश्र, डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डा. बालेश्वर विक्रम, डा. विजयी सिंह, डा. समरबहादुर सिंह, सुरेंद्रनाथ, वसिजेंद्र दुबे, धर्मनिधि पांडेय, त्रिभुवन सिंह, उदयप्रताप पांडेय, दुर्गा तिवारी, कामेश्वर दुबे, दिनेशचंद्र शर्मा, अमरनाथ तिवारी, गोपाल गौरव आदि मौजूद थे। साहित्यकार डा. जितेंद्रनाथ पाठक को डा. रमाशंकर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए माल्यार्पण किया। अंत में डा. रमाशंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण
गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान की तरफ से 25 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मिश्रबाजार तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल में फल का वितरण किया जजाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष रामानुज राय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed