{"_id":"59c699084f1c1b2a688b6136","slug":"11506187528-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औड़िहार मार्च की तैयारी के संबंध में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औड़िहार मार्च की तैयारी के संबंध में चर्चा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले के सैैदपुर कार्यकर्ताओं की बैठक खानपुर गांव में शनिवार को हुई। इसमें विभिन्न सवालों को लेकर 6 अक्तूबर को आयोजित औड़िहार मार्च की तैयारी पर प्रमुख रूप से बातचीत हुई। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने औड़िहार में मुसहरों की झोपड़ी जलाने के मामले की किसी अन्य सीओ से विवेचना कराने की मांग करते हुए कहा कि गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा हैै। प्रधानमंत्री आवास की सूची से गरीब, दलित बाहर हैं। कोटे की दूकान पर गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बकाया है। मजदूर बेरोजगारी की मार झेलकर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि गरीबों की जगह-जगह हो रही बेदखली के सवाल को 6 अक्तूबर के औड़िहार मार्च में उठाया जाएगा। बैठक में नंदकिशोर बिंद, आजाद यादव, रामकरन, बेचू वनवासी, मुन्ना वनवासी, रामजन्म, अमर, पूजन, मुस्तफा, कन्हैया, अच्छेलाल, मूलचंद प्रजापति तथा घुरभारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन