फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आजमगढ़ की टीम करेगी गाजीपुर की जांच

आजमगढ़ की टीम करेगी गाजीपुर की जांच

Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ की टीम करेगी गाजीपुर की जांच
विज्ञापन

गाजीपुर। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों खासकर मस्तिष्क ज्वर और उसके लक्ष्णों की जांच करने के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां बलिया के जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की जांच करेगी, वहीं आजगमढ़ की स्वास्थ्य टीम जनपद के सरकारी अस्पतालों की जांच करेगी। टीम द्वारा साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मस्तिष्क ज्वर के साथ उसके लक्ष्ण की भी जानकारी लेगी। जांच के बाद तैयार रिपोर्ट टीम के द्वारा शासन को भेजी जाएगी।

जुलाई से सितंबर माह तक बरसात के मौसम में मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर सहित विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। इन बीमारियों से आम जनों को बचाने के लिए शासन की ओर से प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है। चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम शासन की ओर से निर्धारित जनपदों में जाकर सरकारी अस्पतालों की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता के साथ रोग जनित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले के स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम इसकी जांच करने बलिया जनपद के लिए रवाना हो गई। जबकि आजगमढ़ के स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के सरकारी अस्पतालों में खासकर जिला अस्पताल, बाराचवर, भांवरकोल और मुहम्मदाबाद सीएचसी की जांचकर रिपोर्ट शासन को भेजने का काम करेगी। फिलहाल आजगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी जिले में दस्तक नहीं दी। लेकिन विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच किए जाने वाले स्थानों की साफ-सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि जिले की टीम बलिया के लिए रवाना हो चुकी है। जबकि आजमगढ़ के स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed