फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   112 workers of Hindu Yuwa wahini has been arrested

हिंदू युवा वाहिनी के 112 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
112 workers of Hindu Yuwa wahini has been arrested

कथित धर्मांतरण और ‘घर वापसी’ के मुद्दे को लेकर गुरुवार को जगह-जगह एकत्र

विज्ञापन
हुए हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शहर में 84 तथा दिलदारनगर के गोहदा विशुनपुर गांव में 28 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। देर शाम सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओें को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसको लेकर विहिप और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओें में जबरदस्त रोष है।


कथित धर्मांतरण, ‘घर वापसी’ तथा दिलदारनगर के गोहदा विशुनपुर में हिंदू युवा वाहिनी के प्रांतीय सम्मेलन को लेकर पुलिस पिछले कई दिनों से सतर्क है। यहां तक की प्रशासन की ओर से 17 दिसंबर को विहिप की ओर से लंका मैदान तथा 18 दिसंबर को नगसर के गोहदा विशुनपुर गांव में हिंदू युवा वाहिनी के प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन के लिए अनुमति नहीं दी गई।

इसके लिए बीते मंगलवार को 7 कार्यकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार कर उनसे कार्यक्रम रद करने का लिखित पत्र भी ले लिया था। बुधवार को भी लंका मैदान पूरे दिन भर छावनी में तब्दील रहा।  खुफिया एजेंसियों से पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि अब भी कार्यक्रम को लेकर लोग लामबंद हैं।

इसको देखते हुए शहर के साथ ही नगसर के गोहदा विशुनपुर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सुबह दस बजे ही पुलिस शहर के करंडा बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल को घेर लिया और यहां पर ठहरे हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी।

इस सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रास बिहारी राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता होटल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान पुलिस ने शहर क्षेत्र से कुल 84 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन ले गई।

 दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार गुरुवार की सुबह से ही गोहदा बिशुनपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कथित धर्मांतरण की तैयारी तथा प्रतिबंध के बावजूद हिंदू युवा वाहिनी के प्रांतीय सम्मेलन की कोशिश की सूचना पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल तथा एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव खुद गोहदा गांव पहुंचे।

 इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर जब कार्यक्रम स्थल पर एकजुट होने लगे तो पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और 28 कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए।

उन्हें वाहनों से नगसर थाने लाया गया। जिले भर में कुल 136 कार्यकर्ता शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किए। एसपी ने बताया कि देर शाम सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed