{"_id":"5c1a83dfbdec22572a20dd7a","slug":"111545241567-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशों को विकास का मॉडल बनाने के लिए कृत संकल्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशों को विकास का मॉडल बनाने के लिए कृत संकल्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। स्थानीय बाजार में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमश: कमलनाथ, अशोक गहलोत तथा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
प्रदेश कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव विनय जायसवाल ने कहा कि पार्टी इन प्रदेशों को विकास का मॉडल बनाने के लिए कृत संकल्पित है। जिस तरह से शासन की बागडोर संभालते ही सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, कन्या विवाह योजना की अनुदान राशि 51 हजार रुपये एवं व्यवसायिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का फैसला लिया है, इससे पता चलता है कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को लेकर कितनी गंभीर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर, बेरोजगार, महिलाओं एवं समाज से जुड़े हर तबके को साथ लेकर चलने की बात की है उससे साबित होता है कांग्रेस हमेशा की तरह आज भी जमीनी सोच के साथ जुड़ी है न कि जुमलेबाजी करती है। नोटबंदी, जीएसटी, एफडीआई, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन एवं नकदी के घटे प्रभाव से सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग ही प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर गोविंद कुशवाहा, इंद्रजीत गौड़, रमाकांत वर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार यादव, हरिओम राजभर, जबीउल्ला जलाली, सुरेश प्रसाद, अनिल सक्सेना, आबिद शमीम, मोहन प्रसाद, अच्छेलाल राम किशन राम, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।