फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए

छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए

Wed, 17 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के यशोदा शिव काली बालिका विद्यालय परिसर में छात्राओं के सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेवतीपुर के थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुर बताने के साथ ही उन्हें कर के दिखाया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य मकसद छात्राओं, महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए दक्ष बनाना है, ताकि वह अपनी सुरक्षा किसी भी विषम परिस्थिति में कभी भी कर सकें। अपने अंदर से भय नाम का शब्द निकाल दें। उन्होंने डायल 100, 1090, 181, 1091 आदि सहित अन्य आला अधिकारियों के सीयूजी नंबर को अंकित कराया। कहा कि इस पर कभी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कहा कि भारतीय दंड संहिता 96 से लेकर 106 तक की धाराओं में हर एक व्यक्ति को आत्मरक्षा का अधिकार दिया गया है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सविता राय, विजयलक्ष्मी राय, मनोरमा, पुष्पा, रंजना पांडेय, सुरेशचंद सरोज, संदीप कुमार, मधु, हंसलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed