{"_id":"5ada1d244f1c1b85028b5940","slug":"111524243748-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्री मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्री मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य का पूर्ण बहिष्कार करने के साथ सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि अगर 24 तक मांगें पूरी नहीं हुुई तो अगले दिन लखनऊ में धरना देने के साथ सीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद विभाग के उच्चाधिकारी धन उगाही के लिए पूरे प्रदेश के लिपिक संवर्ग के कर्मियों का शोषण एवं उत्पीड़न कर रहे हैं। विभाग मेें मनमानी का माहौल है। इसके खिलाफ संघ की आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनपद के सभी सदस्य 24 अप्रैल को लखनऊ के लिए कूच करेंगे। कहा कि बीते 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सांकेतिक विरोध के रूप में सदस्यों और पदाधिकारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया लेकिन सरकार के कान तक जू नहीं रेंग सकी। बेहतर कार्य केे बावजूद भी सरकार लंबित पड़ी मांगों को मानने के तैयार नहीं है। इससे लिपिकों में काफी क्षोभ व्याप्त है। इस मौके पर आनंद प्रकाश अग्रवाल, मुहम्मद शाहिद खां, मुहम्मद फैजुद्दीन सिद्दीकी, गुलाम किब्रिया अंसारी, धर्मेद्र यादव, नागेंद्र सिंह, मुहम्मद इश्ताक, मुहम्मद साजिद अंसारी, कमल नयन राय, कमला सिंह यादव, देवेंद यादव, शशिभूषण सिंह, हेमंत कुमार, मणिंद्र नाथ, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन शिवबली मिश्रा ने किया।