{"_id":"59c699064f1c1b98688b61a1","slug":"111506187526-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण फरमान की निजी अस्पतालों ने निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण फरमान की निजी अस्पतालों ने निकाली हवा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बावजूद निजी अस्पताल बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में तेजी नहीं ला रहे हैं। आदेश सितंबर के पहले ही सप्ताह में जारी किया गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों से इसके निस्तारण कर प्रमाण-पत्र नहीं लिया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्वास्थ्य महकमे की तमाम कोशिशें निजी अस्पताल संचालकों को बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण विधि से कचरा साफ करने के लिए तैयार नहीं कर पाई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए अभियान चलाकर निजी अस्पतालों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया था। महीने के शुरूआत में इस अभियान के तहत पहले चरण में 88 निजी अस्पतालों ने निस्तारण प्रमाण-पत्र बनवाया था। इसके बाद शेष बचे करीब 27 निजी अस्पतालों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस भेजकर प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया गया था। नोटिस भेजने के बाद अधिकांश संचालकों ने प्रमाण-पत्र ले लिया है। अब भी नगर के करीब छह निजी अस्पताल संचालक सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई निजी अस्पताल संचालकों द्वारा प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है। अस्पताल संचालकों के मनमाने रवैए के चलते विभाग के आदेश की हवा निकलती नजर आ रही है। जबकि विभाग इसे लेकर काफी गंभीर है। उधर प्रमाण-पत्र न बनवाने वाले निजी अस्पताल संचालकों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों की माने तो बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण प्रमाण पत्र में लापरवाही करने वाले संचालकों की रिपोर्ट तैयार करने के साथ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर गंभीर बना है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि प्रमाण पत्र न लेने वाले को नोटिस भेजी गई है। निर्धारित अवधि के मुताबिक निस्तारण प्रमाण-पत्र नहीं लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्रमाण पत्र अभी तक नहीं लेने वालों की सूची तैयार की जा रही है।