फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने शुरू की पहल

समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने शुरू की पहल

Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने शुरू की पहल
दिलदारनगर। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित समाधान दिवस में नगर के लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नाली, खड़ंजा, जलनिकासी, शौचालय आदि समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर निदान कराने की मांग रखी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने कहा की पिछली सरकार की वजह से वर्षों से चली आ रही लोगों की समस्याओं के निदान के लिए भाजपा सरकार ने पहल करना शुरू कर दिया है जिसका परिणाम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा में कामयाबी मिली उसी तरह नगर पंचायत चुनाव में पार्टी को कामयाब बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का निदान करें। भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रक्सहां बाईपास रोड की मरम्मत के लिए सरकार से धन मंजूर कराने और एक माह में काम लगाने की घोषणा पर लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस मौके पर में उपजिलाधिकारी जमानिया सत्यप्रकाश मिश्र, एसडीओ बिजली अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, जेई एके सिन्हा, कोतवाल एके त्रिपाठी के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, दिनेश प्रधान, सोनू गुप्ता, अमजद खान, शकील खां, रामानंद गुप्ता, जितेंद्र चौरसिया, वीरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पंकज राय और संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed