फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 residential cottages and ashes

11 रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

Mon, 03 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग लगने से करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही अज्ञात कारणों से लगी आग से 11 रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई।  ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ गांव निवासी लालता देवी की गेहूं की फसल शार्ट सर्किट से जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जखनिया संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के सिवान में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लगने से गेेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में दामोदरपुर गांव निवासी देवनारायण यादव, सुरेश यादव, खेमपुर गांव के रामअवध पांडेय, रिंकू पांडेय की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सेवराई-गहमर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कामाख्या धाम गहमर गंगा बाईपास मार्ग पर स्थित ललित ब्रह्न बाबा के पास मकरधन राजभर की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात करणों से आग लग गई। अगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार संदिग्ध कारणों से प्रधान साहनी की पांच, त्रिलोकी साहनी की दो, जितेंद्र की दो और पारस की एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed