फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 injured from a village due to dog attack, four referred

Ghazipur News: कुत्ते के हमले से एक गांव के 11 घायल, चार रेफर

Wed, 17 Sep 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
11 injured from a village due to dog attack, four referred
मरदह। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत गांव में मंगलवार की सुबह एक कुत्ते ने 11 लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप घायल चार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के समाजसेवी चतुर्भुज चौबे ने बताया कि संध्या देवी घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। उसी दौरान कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने 100 मीटर की दूरी पर हकीम अंसारी को काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने रेशमा देवी, पारसनाथ राजभर, क्रांति देवी, इंद्रावती देवी, नन्हकू प्रजापति, कौशल्या यादव, उमेश कुमार, अंती देवी, आशा देवी और अश्वनी श्रीवास्तव को घायल कर दिया। वहीं एक गाय पर भी हमला कर दिया। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर कुत्ते की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने संध्या देवी, हकीम अंसारी, अंती देवी व आशा देवी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालबहादुर सिंह ने बताया इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed