फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 candidates are absent

11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
11 candidates are absent
 आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और मेडिकल जांच सोमवार को पुलिस लाइन में हुई। पहले  दिन 88 अभ्यर्थियों से 77 उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह अपर पुलिस  अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में चार दिवसीय अभिलेखों की जांच शुरू हुई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के उन  अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था, जो पूर्व में निर्धारित तिथि तक जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


    इसके अलावा वर्ष 2011 के अभ्यर्थी,  जिनका अभिलेखों की जांच के दौरान डाटा मैच नहीं कर रहा था। इसके साथ ही  ऐसे अभ्यर्थी जिनका आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर  प्रस्तुत नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया  गया, जिनका निवास प्रमाणपत्र पूर्व में नहीं संलग्न था। इसमें  ऐसे अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया था, जो सफल घोषित नहीं किए गए थे और  अनुपस्थित थे।

 अभिलेखों की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम में अपर  पुलिस अधीक्षक के अलावा उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, जिला विद्यालय  निरीक्षक हृदयराम आजाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव,


  नायब तहसील सैदपुर रामाश्रय, प्रोबेशन अधिकारी गुलाब राम, अर्थ एवं  संख्याधिकारी के प्रतिनिधि, कासिमाबाद के सीओ वेदप्रकाश सिंह, राजकीय  हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव सहित चिकित्सकों की टीम  उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed