फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से गेहूं और गन्ना की फसल राख

आग से गेहूं और गन्ना की फसल राख

Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आग से गेहूं और गन्ना की फसल राख
करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र के कोठिया (कोड़रताल) गांव के सिवान में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इस घटना में दो बीघा गेहूं के साथ चार मंडा गन्ना की फसल की जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कठिया गांव निवासी पूर्व सैनिक श्याम नरायन यादव का सिवान में खेत में है। आज दिन में करीब दो बजे अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग की लपटे देख खेत स्वामी सहित ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग ने बगल में स्थित गन्ना के खेत को भी अपनी जद में ले लिया और फसल जलने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने केबाद लोग शोर-शराबा के आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा गेहूं और चार मंडा गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। घटना को लेकर यह आशंका जता रहे थे कि खेत से ऊपर से गूजरे विद्युत तार से शायद चिंगारी निकलने से आग लगी है। सूचना के बाद भी मौके पर फायर कर्मी नहीं पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed