फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उमंग और उत्साह के साथ मना क्रिसमस-डे

उमंग और उत्साह के साथ मना क्रिसमस-डे

Tue, 25 Dec 2018 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
उमंग और उत्साह के साथ मना क्रिसमस-डे
गाजीपुर। जिले में क्रिसमस-डे मंगलवार को उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित लूर्द माता चर्च और तुलसीसागर स्थित पुरानी चर्च में सजी झांकियों को देखने के लिए ईसाई समुदाय सहित अन्य समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। लूर्द माता चर्च में सुबह से लेकर देर रात महिला-पुरुषों और बच्चों के आने-जाने क्रम बना रहा। क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय में पिछले कई दिनों से जबरदस्त उत्साह था। लोग क्रिसमस (बड़ा दिन) की तैयारी में जुटे हुए थे। एक तरफ जहां चर्चों की साफ-सफाई और झांकियों को सजाने का कार्य चल रहा था, वहीं घरों में पर्व तैयारी चल रही थी। नगर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित लूर्द माता चर्च और तुलसीसागर स्थित पुरानी चर्च में प्रभु यीशु से संबंधित झांकियां सजाई गई थीं। सबसे अधिक झांकियां लूर्द माता चर्च परिसर में सजाई गई थी। इन झांकियों में प्रभु यीशु द्वारा लोगों को उपदेश देने के साथ ही उनके जीवन से संबंधित दर्जनों झांकियां शामिल थीं। इस चर्च में भीड़ की आलम यह था कि लोगों को धक्का-मुक्की के बीच झांकियों को देखना पड़ा। स्थिति यह थी कि जितने महिला-पुरुष और बच्चे झांकियों को देखने के बाद बाहर निकल रहे, इसी बीच उससे भी अधिक लोग चर्च परिसर में प्रवेश कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में लोगों द्वारा एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी की व्यवस्था की गई थी। बार-बार एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि आप लोग झांकियों को देखने के बाद आगे बढ़ते जाए ताकि अन्य लोग भी देख सके। झांकियों के पास ज्यादा देर तक खड़े न रहें, जिससे अन्य लोगों को परेशानी न हो। सुबह दस बजे के बाद झांकियों को देखने के लिए लोगों के आने का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed