{"_id":"5b65e5774f1c1bde6d8b635d","slug":"101533404535-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित बुद्धम् शरणम् महाविद्यालय एवं सत्यम औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्या ने शनिवार की सुबह छात्र-छात्राओं को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इसके बाद महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने परिसर के आसपास बिखरी पॉलिथीन सहित कूड़ा आदि को एकत्र कर नष्ट किया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों, मोटरसाइकिल सवारों को रोक कर पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। राहगीरों को भी शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्या ने कहा कि प्रदेश में पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध की कवायद वर्ष 2000 में शुरू हुई थी, लेकिन अलग-अलग कानूनों के चलते इस पर अमल नहीं हो सका था। सरकार के फरमान में पॉलिथीन बनाने से लेकर बेचने एवं स्टोर करने पर प्रतिबंध है। साथ ही प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन के सभी तरह के कैरीबैग के इस्तेमाल पर अब जुर्माना लगेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना या छह माह तक की सजा होगी। इससे बचने के लिए आदेश का पालन करें और पॉलिथीन के प्रयोग से बचें। इस अवसर पर श्रवण यादव, निर्मला यादव, सेराज अहमद खान, विनोद प्रजापति, विनोद तिवारी, बृजराज, रविकांत, हिना परवीन, तब्बसुम परवीन, आलोक आदि उपस्थित थे।