फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार

Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार
गाजीपुर। बारिश के मौसम में होने वाली तमाम बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। मरीजों के लिए सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने के साथ ही बेहतर चिकित्सकीय सेवा देने का भी निर्देश विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिया गया है। हालांकि जिला अस्पताल इस मामले में पूरी तरह से फिसड्डी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया आदि बीमारियां अपना पांव पसारने का काम करती हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 15 दिनों पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवा की उपलब्धता के साथ संबंधित ग्रामीण इलाकों मेें कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव करने का कार्य किया था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले के सरकारी अस्पतालों में 182 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। वर्तमान समय में इस सृजित पद में से 84 चिकित्सक सीएचसी और पीएचसी पर तैनात हैं। जबकि 98 पद खाली चल रहे हैं। इनको भरने के लिए विभाग की ओर से शासन को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। जबकि जिला अस्पताल इस मामले में पूरी तरह से फिसड्डी है। अस्पताल के वार्डो में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। ओपीडी में तैनात चिकित्सकों द्वारा अस्पताल की दवा न लिखकर ज्यादातर बाहर की दवा लिखी जा रही है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर मौसमी बीमारियों के मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। साथ ही इन रोगों की रोकथाम के लिए छिड़काव भी करीब 15 दिनों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed