फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.83 lakh registrations in ninth, 11th

कक्षा-नौ और 11 में एक लाख 83 हजार 314 छात्रों ने कराया पंजीकरण

Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
1.83 lakh registrations in ninth, 11th
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सत्र 2021-22 के लिए कक्षा-नौ और कक्षा-11 में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर समाप्त होने तक कुल एक लाख 83 हजार 314 छात्रों ने पंजीकरण कराया लिया। इसमें कक्षा-नौ के 96335 और कक्षा-11 के 86979 छात्र शामिल हैं। इन दोनों कक्षाओं में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर है। इस तिथि के बाद इन दोनों कक्षाओं में पंजीकरण की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

उधर वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए कुल एक लाख 47 हजार 920 छात्रों ने परीक्षा शुल्क जमा किया है। परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर थी। विलंब शुल्क के साथ 19 अक्तूबर तक जमा किया जा सकता है। व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले हाईस्कूल के 186 और इंटर के 2010 छात्र शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने बताया की कक्षा-नौ और कक्षा-11 में पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि मंगलवार तक है। कक्षा-10 और कक्षा-12 की परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की तिथि समाप्त हो चुकी है। विलंब शुल्क के साथ जमा करने की तिथि अभी दो दिन है। उन्होंने प्रधानाचार्यों से पंजीकरण को बोर्ड को भेजने के लिए तैयारी समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed