{"_id":"56d9bc034f1c1b8b078b48be","slug":"ndrf-movement-very-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"और तेज होगा एनडीआरएफ का मूवमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और तेज होगा एनडीआरएफ का मूवमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं में अब एनडीआरएफ का मूवमेंट पहले से और तेज होगा। स्विटजरलैंड के एक्सपर्ट्स से मिली ट्रेनिंग के बाद एनडीआरएफ की सभी 12 बटालियन में आपदा प्रबंधन पर नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
प्रोग्राम के तहत एनडीआरएफ इंटरनेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन की खूबियों और तकनीकी की बारीकियां सीखेंगी। इससे किसी भी आपदा के वक्त एनडीआरएफ तेजी से राहत-बचाव के साथ मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा सकेगी।
विज्ञापन
प्रोग्राम की शुरुआत सातवीं बटालियन एनडीआरएफ बठिंडा से शुरू हो चुकी है। इसके बाद मार्च महीने में यह प्रोग्राम सेकेंड बटालियन एनडीआरएफ कोलकाता और पांचवीं बटालियन पुणे में इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
आठवीं बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की जिम्मेदारी आठवीं बटालियन को दी गई है। इसी के तहत विभिन्न बटालियन में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
प्रोग्राम का मकसद इंटरनेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन की तर्ज पर टीमों को मौके पर तेजी से तैनात करना है। प्रोग्राम के लिए स्विटरलैंड के एक्सपर्ट्स ने पहले बटालियन में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया था। ट्रेनिंग प्रोग्राम की जिम्मेदारी डा. सुधीर और डा. जेके पांडेय को सौंपी गई है।