{"_id":"111-32445","slug":"Ghaziabad-32445-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी,भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरी,भड़के लोग
Ghaziabad
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। चोरों ने शनिवार रात एक मंदिर में चोरी की। रविवार सुबह इस घटना का पता चलते ही लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके अलावा चोर तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए।
राजेंद्र नगर सेक्टर-5 निवासी रुद्रमणि भट्ट लाजपत नगर शनि चौक पर गढ़वाल पनीर भंडार से चोर 25 किलो घी, अन्य प्रोडक्ट और पांच हजार की नगदी ले गए। हर्ष विहार निवासी मोनू की कुल्फी शॉप का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली। गोपाल के जनरल स्टोर का ताला भी तोड़ा गया मगर चोर यहां चोरी नहीं कर सके। चोरों ने पास ही बने राम मंदिर के गेट का ताला तोड़कर घंटा व अन्य सामान चोरी कर लिया। उधर, एसएचओ ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
अफसर की कार का शीशा तोड़ रुपयों से भरा बैग उड़ाया
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड स्थित शिप्रा रिवेरा टावर मार्केट के पास मर्चेंट नेवी अफसर की कार का शीशा तोड़कर बदमाश डेढ लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा ले गए। वैशाली सेक्टर-5 निवासी तरुण गोयल मर्चेंट नेवी में चीफ अफसर हैं। उन्होंने आम्रपाली विलेज में नया फ्लैट लिया है। शनिवार शाम को वे दोस्त को रुपये देने के लिए शिप्रा रिवेरा टावर गए थे।