{"_id":"111-32444","slug":"Ghaziabad-32444-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताए सरकार, कैसे करें कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताए सरकार, कैसे करें कारोबार
Ghaziabad
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। बदमाशों के खौफ से घबराए उद्यमियों ने प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना को चिट्ठी लिखी है। व्यापारियों ने साफ पूछा है कि ऐसे हालात में कैसे कारोबार करें। नाइट शिफ्ट बंद करने से अब कारोबार पर भी असर पड़ेगा। यही नहीं मजदूर भी बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों ने दो साल से जिला उद्योग बंधु की बैठक में एसएसपी के शामिल न होने पर भी नाराजगी जताई है। सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेगा। मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली के मिनरल वाटर कारोबारी प्रमोद शर्मा के अपहरण की कोशिश के बाद से उद्यमी दहशत में हैं। 150 फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट बंद कर दी गई है। व्यापारियों की मांग है कि उन्हें व्यापार करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्ष से एसएसपी उद्योग बंधु की बैठक में नहीं आ रहे हैं। सीओ सदर राजेश पाण्डेय ने बताया कि मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास दो हाईवे जिप्सी और दो लैपर्ड गश्त करती है। आवश्यकता पड़ी तो और पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन