{"_id":"111-25678","slug":"Ghaziabad-25678-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरायम बेलगाम ,वृद्धा का तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरायम बेलगाम ,वृद्धा का तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ा
Ghaziabad
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बदमाशों ने नंदग्राम में मंगलवार दोपहर हाइडिल से रिटायर्ड अफसर के घर डाका डाला। दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश एलसीडी टीवी के कलर ठीक करने के बहाने घर में घुसे और अकेली सावित्री देवी (60) को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। बदमाशों ने 40 हजार रुपये, दो कुंडल, अंगूठी, मकान की रजिस्ट्री, चांदी की पायल, बैंक की चेकबुक-पासबुक, डुप्लीकेट नेकलेस लूट लिए। लुटेरे हथियार लहराते हुए फरार हो गए और पब्लिक तमाशबीन बनी रही। सिहानी गेट पुलिस जांच में जुटी है।
नंदग्राम बी-49 में पीसी गुप्ता, उनकी पत्नी सावित्री, बेटा दीपक, बहू रश्मि और धेवता शुभम रहते हैं। पीसी गुप्ता यूपीपीसीएल में एसएसओ के पद से रिटायर्ड हैं और किराना स्टोर करते हैं। सावित्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एलसीडी टीवी लगवाया है। उसके कलर सही नहीं आ रहे थे। उन्होंने सुबह ही कस्टमर केयर पर बात की थी। दोपहर करीब पौने दो बजे वह घर में अकेली थी तभी किसी ने गेट खटखटाया। गेट पर खड़े युवकों से सावित्री ने पूछा, कलर ठीक करने आए हो, युवकों के हां कहने पर सावित्री ने गेट खोल दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा रहा जबकि चार घर में घुस गए। इससे पहले 26 जुलाई 2011 को सावित्री देवी से बाइक सवार बदमाशों ने दो कुंडल और चेन लूट ली थी।