{"_id":"111-25521","slug":"Ghaziabad-25521-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियों में होगा सिटी बसों का प्रचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियों में होगा सिटी बसों का प्रचार
Ghaziabad
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। अब शहर की कालोनियों में सिटी बस सेवा का प्रचार किया जाएगा। इसके लिए आरटीओ, रोडवेज और जीडीए संयुक्त अभियान चलाएंगे।
महानगर में खाली दौड़ती सिटी बसों के संचालन से जीडीए को लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अफसर अब सिटी बसों के लाभ गिनाकर लोगों को जागरूक करने की तैयारी में हैं। महानगर की कालोनियों में पहुंचकर सिटी बसों का प्रचार किया जाएगा। जीडीए के निर्देशन में आरटीओ और रोडवेज कालोनियों में आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इन्हें सिटी बसों की टाइमिंग, स्टॉपेज, रूट चार्ट, किराया, सुरक्षा और जाम से राहत दिलाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। अभियान एक अप्रैल से शुरू होगा।