फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   साइकिल चली, जाम हुई गली-गली

साइकिल चली, जाम हुई गली-गली

Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी में अखिलेश सरकार के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को सपाइयों ने शहर भर में साइकिल चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। घंटाघर स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई साइकिल रैली लोहिया नगर स्थित राममनोहर लोहिया पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। करीब ढाई हजार सपा कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। दूसरी ओर साइकिल रैली से शहर की हर गली जाम हो गई। जगह-जगह सड़कों पर ऐसा जाम लगा कि शॉर्ट कट भी मदद नहीं कर पाए। लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। पुलिस के तमाम इंतजाम धराशायी हो गए। सपा सरकार के प्रदेश में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सपाई शुक्रवार सुबह घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक और नगर अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में करीब ढाई हजार सपाई साइकिलों के साथ एकत्र हुए। जीडीए सदस्य और सपा के प्रदेश सचिव राकेश यादव और रमेश प्रजापति ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। अपने संबोधन में सपा नेताओं का कहना था कि एक साल के कार्यकाल के दौरान अपराध कम हुए हैं। सरकार के प्रति आम जनता का भरोसा बढ़ा है। साइकिल रैली में सपा के लोक सभा प्रत्याशी सुधन रावत, पूर्व विधायक राजपाल त्यागी, नरेंद्र शिशौदिया, एडवोकेट नाहर सिंह यादव, राहुल चौधरी, संजय बाली, इंद्रजीत सिंह टीटू, धनेश सिंघल, धर्मवीर डबास, मधु चौधरी, सोनम नागर, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed