फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सपा नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

सपा नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मनोज त्यागी की हालत गंभीर, हमलावर मेरठ की ओर भागे
विज्ञापन

मोदीनगर। पार्टी दफ्तर के बाहर खड़े सपा नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी के सीने में दो युवकों ने चाकू घोंप दिया। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बेहोश मनोज को मृत जानकर हमलावर भाग निकले। घायल को निजी अस्पताल ले लाया गया, जहां से उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया।
गोविंदपुरी निवासी मनोज त्यागी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष है। उनका हरमुखपुरी कालोनी के सामने सड़क से मात्र 10 कदम की दूरी पर स्थित संतपुरा कालोनी की गली में समाजवादी पार्टी का आफिस है। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे सपा के नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी पार्टी कार्यालय के बाहर खडे़ थे। तभी दो युवक तेजी से आए और मनोज के सीने में चाकू घोंप दिया। मनोज बेहोश होकर जमीन पर गिर पडे़। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर गली के बाहर खड़ी बाइक पर बैठ मेरठ की ओर भागे थे। दुकानदारों ने मनोज को निजी अस्पताल पहुंचाया। उधर, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर मनोज से बात भी की। मनोज ने बताया कि हमलावरों के सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। हमलावर जींस और काले रंग की जैकेट पहने थे। दोनों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है। यशोदा अस्पताल पहुंचकर धौलाना के विधायक धर्मेश तोमर और एसएसपी प्रशांत कुमार ने भी मनोज से मुलाकात की।
विज्ञापन


लखनऊ पहुंची गूंज
सपा नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी पर जानलेवा हमले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। सपा के वरिष्ठ नेता रामआसरे शर्मा, रामपाल चौधरी, रमेश प्रजापति, रामकिशोर अग्रवाल ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि सूचना पर पुलिस चेकिंग अभियान चलाती तो हमलावर पकड़े जाते। सपा नेता रविवार को मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत एसएसपी से करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने मामला लखनऊ पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाती में गहरा जख्म
जीवन अस्पताल के डाक्टर संजय सिंह की मानें तो जान से मारने की नीयत से चाकू छाती में ऊपर से नीचे की ओर मारा गया है। इसके चलते गहरा जख्म होने के कारण रेफर किया गया है।

बदमाशों की तलाश में चेकिंग के निर्देश दिए जा चुके हैं। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल में जुटी है। इस बात की भी जानकारी की जा रही है कि सपा नेता की किसी से रंजिश तो नहीं। - जगदीश शर्मा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed