फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गांववालों ने कराया सिपाही का ‘मुंडन’

गांववालों ने कराया सिपाही का ‘मुंडन’

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें करने वाले मनचले सिपाही को गांव के दो युवकों ने बंधक बना लिया और शाहपुर मोरटा गांव ले गए। वहां लोगों ने सिपाही के बालों में कैची चला दी। सिपाही की पैरवी करने पहुंचे मोरटा चौकी इंचार्ज राजेश भारती को भी लोगों ने बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर रणविजय के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। तीन घंटे बाद सिपाही और चौकी इंचार्ज को ग्रामीणों ने मुक्त किया। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र ने सिपाही के खिलाफ मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

शाहपुर मोरटा गांव निवासी और गांव में संचालित युवा संगठन के संरक्षक बबलू त्यागी ने बताया कि गांव की लड़कियां दुहाई स्थित सर छोटू राम इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। लड़कियां पिछले कई दिनों से स्कूल के सामने युवक की अश्लील हरकतों की शिकायतें कर रही थीं। परिजन आरोपी युवक की कई दिनों से तलाश में थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लड़कियां गांव से कॉलेज के लिए निकली थीं। शाहपुर दुहाई मार्ग पर पहुंचते ही युवक ने लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मार्ग से गुजर रहे लोमेश और अरुण से लड़कियों ने शिकायत की तो लोमेश और अरुण आरोपी युवक को पीटते हुए गांव ले आए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक लोकेश निवासी अलीगढ़ पुलिस लाइंस में एपी का सिपाही है। जेब में मिले आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। आरोपी सिपाही पुलिस में अपने भाई के होने की धमकी भी दे रहा था। युवक के बंधक बनाने के कुछ देर बाद ही मोरटा चौकी प्रभारी राजेश भारती गांव में एकत्र लोगों की वीडियो बनाकर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। इससे गुस्साए गांववालों ने राजेश भारती को भी आरोपी सिपाही के साथ ही बंधक बना लिया। मुरादनगर थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसओ और ग्रामीणों में लंबे समय तक बात होती रही। ग्रामीण डीएम के मौके पर पहुंचने की बात पर अड़े थे। सीओ सदर रणविजय सिंह ने पहुंचकर दोनों को बंधन मुक्त कराया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed