{"_id":"18461","slug":"Ghaziabad-18461-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलेरी दिखाई तो कोई जिंदगी से हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलेरी दिखाई तो कोई जिंदगी से हारी
Ghaziabad
Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला ने दिलेरी दिखाते हुए शोर मचाया तो फ्लैट का ताला तोड़ रहे चोर भाग खड़े हुए। महिला की बहादुरी से दो अन्य फ्लैट में चोरी होने से बच गई। हालांकि चोर एक अन्य घर से सोना और अन्य सामान चोरी कर ले गए। उधर लोनी में गृह क्लेश से तंग एक महिला जिंंदगी की जंग लड़ते-लड़ते हार गई और तीसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी।
महिला की दिलेरी से बच गए लाखों
साहिबाबाद/इंदिरापुरम। शालीमार गार्डन में महिला की दिलेरी ने चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया। जिस कारण दो फ्लैटों में चोरी होने से बच गई।
एक्सटेंशन-1 शालीमार गार्डन के प्लॉट नंबर 675 के अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर चार फ्लैट हैं। इनमें से एफ-1 निवासी विद्या बुधवार दोपहर फ्लैट से निकल रही थीं। तभी उन्होंने देखा कि उनके साथ वाले फ्लैट के गेट पर एक युवक खड़ा है। वह एफ-2 के ताले पर कपड़ा रखकर उसे हथौड़े से तोड़ रहा था। यह देखकर विद्या ने शोर मचा दिया। इस पर ताला तोड़ रहा चोर और पहली मंजिल पर खड़ा उसका साथी भाग खड़ा हुआ। इसके कारण एफ-2 और 4 तो बच गए । विद्या ने देखा तो अमित जलाली का फ्लैट एफ-3 खुला पड़ा था। अमित दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनकी पत्नी एमिटी स्कूल में शिक्षिका हैं। सूचना पर पहुंचे अमित ने बताया कि चोर 25 तोला सोना और अन्य सामान ले गए हैं। वहीं एसएचओ ने बताया कि चोरों के संबंध में पड़ताल की जा रही है।
शालीमार में फिर हुई वारदात
शालीमार गार्डन के जिस फ्लैट में चोरी हुई वहां कालोनी की सर्विस रोड पर तीन गेट हैं। दो हमेशा बंद और एक गेट खुला रहता है। यहां गार्ड भी तैनात नहीं है। बड़ी बात ये है कि आरडब्ल्यूए ने पुलिस से मिलकर गश्त बढ़ाने की मांग की थी मगर शालीमार गार्डन चौकी पुलिस ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
छह लाख की जवैलरी उड़ाई
इंदिरापुरम शक्तिखंड तृतीय स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर बुधवार शाम चोरों ने 6 लाख रुपये की ज्वेलरी और 50 हजार नगद चोरी कर लिए। वारदात के समय नोएडा में इंजीनियर प्रवीण सिन्हा बुधवार को ऑफिस गए थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां गई थी। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विवाहिता छत से कूदी
गृहक्लेश में की आत्महत्या
लोनी। गृहक्लेश के चलते डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में एक विवाहिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पांच वर्षीय बच्ची की मां थी। उसके मायका बिहार में है। डीएलएफ चौकी प्रभारी ब्रिजेश शर्मा का कहना है कि अगर मायके वाले शिकायती पत्र देंगे तो ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर, बिहार का रहने वाले युवक पत्नी प्रीति (27 वर्ष) और पांच वर्षीय बेटी रूही के साथ चार माह से डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में रह रहा है। वह गुड़गांव के कॉल सेंटर में नौकरी करता है। बुधवार रात साढे़ नौ बजे खाना खाने के बाद युवक सो गया। जबकि उसकी पत्नी तीसरी मंजिल पर चली गई। कुछ देर बाद वह छत से नीचे कूद गई। उसे घायलावस्था में उपचार के लिए दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां रात में उसकी मौत हो गई। प्रीति के रिश्तेदार का कहना है कि गत पांच-छह माह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने छत से कूदकर आत्महत्या की है।