फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिम झिम गिरे सावन

रिम झिम गिरे सावन

Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद/ साहिबाबाद। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह जब मानसून की पहली बारिश हुई तो बहुत से लोगों को पता ही नहीं चला। लेकिन जब उनकी आंख खुली तो सड़कों पर भरे पानी से बारिश का पता चला। सारा दिन आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे और शाम को आंधी-तूफान के साथ काले बादलों ने जमीन की तपिश को शांत कर लोगों को सावन का एहसास कर दिया। प्री-मानसून की पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। इससे पारा भी काफी नीचे तक लुढ़क गया। मौसम जानकारों की मानें तो अब मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अगले दो दिन के भीतर मानसून पूरी तरह शहर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

निगम की खुुली कलई
मानसून की पहली बारिश ने ही निगम के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। शुक्रवार सुबह और शाम को हुई बारिश से सड़कों के किनारे कई घंटे पानी जमा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी गौशाला अंडरपास से गुजरने वालों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed