{"_id":"17100","slug":"Ghaziabad-17100-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रूटों पर शुरू हुआ मेट्रो मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रूटों पर शुरू हुआ मेट्रो मंथन
Ghaziabad
Updated Wed, 13 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा/गाजियाबाद। अफसरों की गैर मौजूदगी के कारण नोएडा, जीडीए और डीएमआरसी के बीच होने वाली बैठक अब बुधवार को होगी। इसमें नोएडा फीडर बसों पर अपने संभावित दस रूटों का खुलासा करेगा। दूसरी ओर, एनएच-24 के किनारे बसी ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज के लिए फीडर बस संचालन पर जीडीए अधिकारियों संग बैठक होगी। इसमें वैशाली मेट्रो तक फीडर बसों के संचालन का रास्ता खुल सकता है।
नोएडा में सिटी सेंटर से आगे बढ़ते हुए सेक्टर-62 मेट्रो विस्तार पर मंथन किया जाना है। मंगलवार को मेट्रो और अन्य विभागों के साथ मंत्रणा होनी थी, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ की गैर मौजूदगी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में एलाइनमेंट के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट पर निर्णय लिया जाना है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सभी बिंदुओं के साथ-साथ फीडर बस सेवा पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मेट्रो विस्तार से पहले सभी सेक्टरों को मेट्रो से जोड़ने की कवायद है, जिससे सड़क का ट्रैफिक कम किया जा सके। रूट को लेकर अभी मंथन जारी है, लेकिन दस संभावित रूट बना लिए गए हैं। इसमें दूरदराज के आवासीय क्षेत्रों को जोड़ने का काम किया गया है।
एनएच-24 के किनारे बसे ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी भी इससे जुड़ेंगी। ऐसा होने पर क्रासिंग रिपब्लिक, इंटीग्रेटेड सिटी, इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार आदि क्षेत्रों के हजारों लोग वैशाली मेट्रो का सफर कर सकेंगे।