{"_id":"5a2d825a4f1c1b86698c0cbd","slug":"zebra-line-built-near-main-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चौराहे के पास बनवाई गई जेब्रा लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चौराहे के पास बनवाई गई जेब्रा लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर जेब्रा लाइन बनाते पीएनसी के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से कुछ राहत दिलाने के फौरी उपाय शुरू कर दिए गए हैं। रविवार को इसी कड़ी में चारों मुख्य मार्गों पर जेब्रा लाइन बनवाई गई है। यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस और होमगार्डों को जेब्रा लाइन पार करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शीघ्र ही कानपुर रोड पर मुख्य चौराहे से लेकर पांच सौ मीटर की दूरी तक डिवाइडर बनवाया जाना भी प्रस्तावित है।
बीते दिनों उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने पीएनसी के अधिकारियों के साथ बैठक करके रोड जाम से निजात पाने के उपायों पर चर्चा की थी। इसमें तय हुआ कि मुख्य चौराहे से लेकर चारों मार्गों पर पांच-पांच सौ मीटर की दूरी तक फुटपाथ का अतिक्रमण हटवाया जाए। चौराहे पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं जिनसे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा सके। वहीं, रोड के किनारे लगी बिजली की पुरानी लाइन को हटाकर नई लाइन से शिफ्ट किया जाए और मुख्य चौराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्राफिक पुलिस की तैनाती की जाए।
रविवार को राजमार्ग निर्माण कमंपनी पीएनसी के कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे के पास कानपुर-सागर और मुगल रोड पर जेब्रा लाइन बनाई। शीघ्र ही कानपुर रोड पर डिवाइडर बनाने और बिजली की पुरानी लाइन हटवाए जाने के लिए भी संकेत दिए। कस्बे के निवासियों ने बताया कि मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम का असर व्यापार पर भी पड़ा है। वहीं आए दिन कोई न कोई हादसे भी होते रहते हैं। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, यात्री, वृद्घ और मरीज भी घंटों परेशान होते हैं।