{"_id":"584dada44f1c1b753a2c3d04","slug":"yume-creation-program-on-distributed-anchor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौमे-पैदाइश पर हुए कार्यक्रम, बांटे गए लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौमे-पैदाइश पर हुए कार्यक्रम, बांटे गए लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बारावपऊफात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत पैगंबर साहब के यौमे पैदाइश पर अकबरपुर शहर की मस्जिदें शाम से रोशन हो गई। इस दौरान माती रोड अहमदनगर स्थित गौसिया मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें एचएमएस कमेटी अकबरपुर की ओर से कार्यक्रम किया गया।
बारावफात पर्व पर अकबरपुर सब्जी मंडी परिसर में भव्य सजावट की गई। जहां पर हुजूर मोहम्मद सल्लाहो अलह वसल्लम के जन्मदिवस के मौके पर मौजूद शहर काजी हाफिज उवैस रजा अख्तर कादरी ने लोगों को अमन व भाई-चारे से रहने का संदेश दिया। कहा कि सभी इंसान एक हैं। कोई भी मजहब इंसान को जाति और वर्ग में नहीं बांटता है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को गौसिया मस्जिद से जूलूस निकाल कर कस्बा का भ्रमण होगा। रात को कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में माती रोड स्थित गौसिया मस्जिद को रोशनी व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। पुराने बस स्टाप मार्ग को झालरों व गुब्बारों से सजाकर लंगर बांटा गया। देर रात तक कार्यक्रम जारी रहे। इस मौके पर नियामत अली, साहबे आलम, अकबर अली, मोहसिन मंसूरी, हसीब कुरैशी, कादिर खां, चांदबाबू राईन, आरिफ, सादाब, जैकी राइन, बबलू भारती आदि लोग मौजूद रहे।