फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   young man's body was found hanging in mysterious circumstancesching staff on indefinite strike

संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव

Thu, 10 Nov 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
 young man's body was found hanging in mysterious circumstancesching staff on indefinite strike
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर के मोहल्ला संजय नगर स्थित एक बाग में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव लटका देख हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मोहल्ला संजय नगर निवासी कामता कश्यप (20) पुत्र प्रकाश शटरिंग का काम करता था। बुधवार सुबह चार बजे वह घर से शौच के लिए घर से निकला था।


तत्पश्चात उसका शव मोहल्ले के पास स्थित एक बाग में आम के पेड़ में लटका मिला। मृतक के दोनो पैर जमीन पर टिके थे। गले में नायलोन की रस्सी का फंदा था। सुबह शौच के लिए ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो युवक को फांसी पर लटकता देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने छानबीन की। परिजनों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिकृष्ण त्रिपाठी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के पिता प्रकाश ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


दस दिन पूर्व हुआ था मृतक से विवाद- कानपुर देहात। मृतक कामता कश्यप का दस दिन पूर्व मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें कामता को गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद कामता सहित तीनों भाइयों पर हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।   



पूछताछ के लिए बहन के घर से आया था मृतक- कानपुर देहात। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मृतक कामता अपनी बहन के घर धनीरामपुर थाना रूरा के घर रहने लगा। मंगलवार को अकबरपुर चौकी प्रभारी हरिकृष्ण त्रिपाठी ने उसे पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया था। इसके बाद वह घर चला गया था। बुधवार  सुबह उसका शव फांसी से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed