फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Young man hanged after a dispute with his wife

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई

Sat, 05 Sep 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged after a dispute with his wife
पप्पू कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। साढ़ थानाक्षेत्र के बरुई-अकबरपुर गांव में एक डीजे संचालक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उसका काम नहीं चल रहा था, जिससे वह जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहा था वहीं मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। अनुमान है कि उसका पत्नी से आर्थिक मुद्दे पर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बरुई-अकबरपुर गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ पप्पू कुशवाहा (32) डीजे संचालक था। आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी सुजावलपुर गांव, फतेहपुर निवासी मंजू कुशवाहा से हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी रिंकी (7) और पुत्र रिंकू (5) हैं। पप्पू के बड़े भाई ज्ञानसिंह कुशवाहा ने बताया कि उसके हिस्से में सात बीघे खेती भी है। उन्होंने बताया कि पप्पू की पत्नी गुरुवार को ही अपने मायके से आई थी। रात में किसी बात पर पप्पू और मंजू के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पप्पू कमरे में सोने चला गया। इधर, मंजू अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे के बाहर सो गई।
विज्ञापन

देररात करीब 2.30 बजे मंजू की नींद खुली तो उसने पति के कमरे में झांककर देखा। कमरे के अंदर वेदप्रकाश उर्फ पप्पू फांसी पर झूल रहा था। यह देखकर मंजू की चीख निकल गई। इसके बाद उसने बगल में ही रह रहे जेठ ज्ञानसिंह को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही गांववालों की भीड़ पप्पू कुशवाहा के घर के बाहर जमा हो गई। साढ़ थाने के दरोगा अमित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू की गई है। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद करने के बाद पप्पू ने फांसी लगाकर जान दी है।

पप्पू कुशवाहा के घर के बाहर जमा भीड़।

पप्पू कुशवाहा के घर के बाहर जमा भीड़।- फोटो : GHATAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed