फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Yogi becomes the chief minister of the BJP

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही भाजपाई खुशी से झूमे

Sun, 19 Mar 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yogi becomes the chief minister of the BJP
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होते ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिले में कई स्थानों पर  कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरित करने के साथ पटाखे दाग कर खुशी का इजहार किया। उत्साही कार्यकर्ता योगी योगी व जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इस तरह एक सप्ताह से भाजपा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार शाम विराम लग गया।
विज्ञापन


हिंदू वादी छवि के नेता व गोरखपुर से सांसद महंत योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ मेयर डा. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ता झूम उठे।
विज्ञापन


योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा होते ही सदर कस्बा अकबरपुर में जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने पटाखे दाग व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नेहरू नगर मोहल्ला में जिला महामंत्री विद्या सागर त्रिपाठी व महामंत्री दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को लड्डू खिलाकर विजय दिवस व योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। अकबरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्रिहोत्री का जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा सहित अन्य भाजपाइयों ने माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed