{"_id":"57bcb4534f1c1bcd33d4efc2","slug":"yamuna-floods-water-reached-the-coastal-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":" यमुना में आई बाढ़, तटवर्ती गांवों तक पहुंचा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में आई बाढ़, तटवर्ती गांवों तक पहुंचा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुना नदी जलस्तर अचानक बढ़ने से ब्लाक अमरौधा के तटवर्ती गांवों तक पानी पहुंच रहा है। इससे संबंधित परिवारों के पलायन की नौबत आ रही है। सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए हैं, जिससे खरीफ फसल चौपट होने के आसार हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात अचानक यमुना नदी में बाढ़ आ गई। इस कारण जरी, खरका, खरतला, मड़ैयां, रमपुरा, ट्योंगा, कयोंटरा आदि तलहटी के गांवों में घरों तक पानी पहुंच रहा है। वहीं खेत भी तालाब में तब्दील हो गए हैं, जिससे ज्वार, बाजरा, उरद, मूंग, तिल, अरहर आदि खरीफ फसलें डूब गई हैं। ग्रामीण दुलीचंद्र, चरन सिंह, लालाराम निषाद, अजय निषाद ने प्रशासन से बचाव और राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।