फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women suicide death

पति से झगड़कर युवती ने फांसी लगाई, मौत

Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
women suicide death
रचना की मौत पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी साढ़ के गाजीपुर गांव में एक नवविवाहिता ने पति से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। इधर, मायके वाले आए तो उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी उमेश पुत्र गंगाराम की शादी बीती 18 फरवरी 2017 को पड़ोसी जनपद फतेहपुर थाना व कस्बा जाफरगंज निवासी रचना (22) के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम रचना का किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। रात में जब सभी लोग सो गए तो उसने किसी समय दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह जब उमेश की नींद खुली तो रचना को न देख उसकी तलाश शुरू की। बगल के कमरे में झांककर देखा तो वहां पर रचना फांसी पर झूल रही थी। उमेश ने इसकी जानकारी अपने घरवालों और पड़ोसियों को दी। इसके बाद उमेश व उसके परिजन धीरे से खिसक लिए। पुलिस उनकी तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

 इधर, रचना की मौत की जानकारी होने पर उसके मायके वाले गाजीपुर आए। रचना का शव देखकर उसके मायके से आई महिलाएं फूट-फूटकर रो रही थीं। पुलिस ने मायके वालों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी रचना के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके वालों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed