{"_id":"59e113a44f1c1b6e548b72f2","slug":"women-reaching-pm-s-door-with-drinking-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट लेकर डीएम चौखट में पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट लेकर डीएम चौखट में पहुंची महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
एडीएम को शिकायती पत्र देती फत्तेपुर मूसानगर गांव की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अमरौधा ब्लाक के फत्तेपुर गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को डीएम की चौखट पर जाकर पानी समस्या का दुखड़ा रोया। हालांकि, डीएम के न मिलने पर एडीएम प्रशासन से शिकायत की। गांव में बनी पानी टंकी की बोरिंग सात माह पहले खराब हो गई थी, जिसे विभाग ने ठीक नहीं कराया। वहीं, एडीएम ने ग्रामीणों को समस्या निदान का भरोसा दिया है।
फत्तेपुर मूसानगर गांव की अनीता सैनी, रानी, सुखदेई, श्यामा देवी, गीता, मंजू, सुशीला, वीना देवी, सावित्री, शिवरानी, बसंती, सुमन, कलावती, सत्यनारायन, संजय आदि दर्जनों ग्रामीण पेयजल समस्या निदान की मांग को लेकर डीएम के यहां पहुंचे थे। लेकिन डीएम के न मिलने पर ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता से शिकायत कर बताया कि गांव में जलापूर्ति के लिए पानी टंकी 20 वर्ष पहले बनी थी। करीब सात माह पूर्व पानी टंकी की बोरिंग खराब हो गई, जिससे गांव की जलापूर्ति बंद गई।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हैंडपंप की संख्या कम है उसमें भी कई खराब हैं। ग्रामीण पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। मवेशियों को पानी पिलाने, कपड़ा धोने, नहाने के लिए पानी की व्यवस्था करना बड़ी समस्या है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी ब्लाक स्तर पर कोई अधिकारी सुन नहीं रहा है। पानी की समस्या के निदान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मूसानगर मार्ग में जाम भी लगा दिया था। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या की निदान के लिए पानी टंकी की रीबोरिंग कराने व हैंडपंप लगवाने की मांग की है।