फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women murder in illegal reletion

बहू की बदचलनी बर्दाश्त नहीं हुई तो कर दी हत्या

Sun, 12 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
women murder in illegal reletion
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर गांव में सविता (40) पत्नी प्रमोद कोरी की हत्या का मामला ऑनर किलिंग निकला। मृतका के गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जिसमें वह गर्भवती हो गई थी। बहु से बार-बार पूछने पर भी आरोपी का नाम न बताने और बदनामी होने के चलते उसका ससुर गुस्सा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शक के आधार पर सविता के सास-ससुर और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। ससुर रामपाल ने स्वीकार किया कि बदनामी से बचने के लिए उसने ही बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया कि उसे चारा काटने के बहाने खेत पर बुलाया था। वहीं पर एक हाथ से उसका मुंह और दूसरे हाथ से गला दबाकर मार दिया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि मृतका का पति प्रमोद कोरी बीते पांच वर्षों से गायब है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार था और एक दिन लापता हो गया था। उसकी पत्नी सविता अपने चार बच्चों के साथ ससुर रामपाल कोरी और सास मनकी देवी संग रह रही थी।  इधर, सविता का गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हो गया, जिसमें वह गर्भवती हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके आठ महीने का गर्भ था इसकी पुष्टि हुई है। कोतवाली में सविता के ससुर रामपाल कोरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सविता हत्याकांड में पुलिस ने उसके ससुर रामपाल कोरी को जेल भेज दिया है। उसकी उम्र 75 वर्ष के आसपास है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि क्या 75 वर्ष का बूढ़ा व्यक्ति अकेले किसी महिला की हत्या कर सकता है। इतना ही नहीं, गांव के कुछ लोगों ने पहले सविता की लाश एक गड्ढे में पड़ी देखी थी। लेकिन, शाम को जब पुलिस मौके पर गई तो गड्ढे में कोेई लाश नहीं थी। पुलिस काफी देर तलाश करने के बाद लौट आई थी। अगले दिन बुधवार की सुबह सविता की लाश गड्ढे से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ी मिली। इतना ही नहीं लाश को जलाने की भी कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं पुलिस ने अभी तक यह भी जानने की कोशिश नहीं की है कि आखिरकार अवैध संबंध किससे थे।




आरोपी से क्राइम सीन का ट्रायल करवाया गया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि उनको भी पहले विश्वास नहीं हुआ। जब आरोपी रामपाल कोरी से पूछा गया कि कैसे हत्या की तो उसने पूरा क्राइम सीन पुलिस के सामने दोहराकर दिखाया। पुलिस को भी उसकी कहानी पर यकीन करना पड़ा। रामपाल ने बताया कि पहले उसने बहू को बातों में उलझा दिया और फिर अचानक उसके ऊपर हमला कर गला दबाकर मार डाला। लाश को जलाने की कोशिश की। बाद में मौके से घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed