{"_id":"581ceb5c4f1c1bac31438f6c","slug":"woman-stabbed-to-death-on-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
मृतका ममता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर शौच को गई महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। एसपी समेत अन्य अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गहनता जांच पड़ताल की। एसपी के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर नमूने लिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के खास निवादा असालतगंज निवासी राम नारायण की विवाहिता पुत्री ममता कमल (40) पत्नी बलराम दास निवासी बडे़ नगरा, इटावा अपने तीन पुत्रों अजय (17), प्रवीण(12), आशीष(10) के साथ 15 साल से मायके में मकान बनाकर रह रहीं थी।
गुरुवार रात 10 बजे पड़ोसी से खेत पर शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात्रि तक वापस न आने पर परिजन खोजने निकले तो गांव से 500 मीटर की दूरी पर विश्वनाथ सिंह सेंगर के आलू के खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा था।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष पीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल के बाद उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में एसपी प्रभाकर चौधरी और सीओ महेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
एसपी ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और फारेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने घटनास्थल पर नमूने लिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की संभावना पर स्लाइड बनाई गई। धारदार हथियार से हमला किया गया। अधिक रक्त बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
महिला की हुई थीं दो शादी- परिजनों के अनुसार ममता कमल का पहला विवाह उसराहार बहादुरपुर निवासी रूपराम के साथ हुआ था, उससे बड़ा पुत्र अजय 17 है, जो असालतगंज में मजदूरी करता है।
रूपराम की मौत होने के बाद ममता के पिता राम नारायण ने उसका दूसरा विवाह बलरामदास निवासी बड़े नगला, इटावा के साथ कर दिया था, जिससे दो पुत्र प्रतीक और आशीष हुए, जो सरस्वती ज्ञान मंदिर असालतगंज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रवीण कक्षा आठ तथा आशीष कक्षा पांच का छात्र है।
पुत्री की हत्या सुनकर मां शांती बिलख पड़ी। मृतका के कमलजीत, अमरजीत और बलजीत तीन भाई हैं। पत्नी की हत्या की जानकारी मिलने पर बलरामदास अपने घर से मौके पर पहुंचा।
खेत पर बुलाकर महिला को मौत के घाट उतारा- घटनास्थल पर की गई जांच पड़ताल में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मृतका के मोबाइल पर रात नौ बजे एक काल आई थी। इसके कुछ देर बाद ममता अपने घर से पिता के यहां गई और शौच की बात कहकर खेत की ओर चली गई।
संभावना है कि किसी नजदीकी की काल आने के बाद ममता खेत पर गई, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि मोबाइल पर आए नंबर की पड़ताल की जा रही है। मोबाइल पर आई काल से घटना का पर्दा उठ सकता है।
प्रेम प्रसंग को लेकर घटना की संभावना से इंकार नहीं-एसपी- पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि रात में घर के निकट खेत छोड़कर 500 मीटर दूर आलू के खेत में शौच के लिए जाने की बात समझ में नहीं आ रही है। संभावना है कि किसी नजदीकी ने उसे वहां बुलाकर घटना को अंजाम दिया।