फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Woman caught in suspicion of child thief

बच्चा चोर के शक में महिला को पकड़ा

Tue, 27 Aug 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman caught in suspicion of child thief
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्योंदी-ललईंपुर गांव में लोगों ने बच्चा चोर के शक में एक महिला को पकड़ा और उसको पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि वह गांव के परिषदीय विद्यालय पहुंची और हैंडपंप पर पानी पी रहे छोटे बच्चों को टॉफी-बिस्किट खिलाने का लालच देकर पास बुलाया। जबकि, एक बच्चे का हाथ पकड़कर रोड की तरफ घसीटने लगी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर गांव के परिषदीय विद्यालय के कुछ बच्चे परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पी रहे थे। तभी वहां एक अधेड़ महिला पहुंची। उसने बच्चों से पानी पिलाने को कहा। इसके बाद दो बच्चों को टॉफी और बिस्किट खिलाने का लालच देकर साथ चलने को कहा। इसपर बच्चों ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने एक बच्चे का हाथ पकड़ा और उसको रोड की ओर घसीटकर ले जाने का प्रयास किया। यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिसको सुनकर स्कूल की शिक्षिकाएं भी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागीं। यह देख महिला बच्चे को छोड़कर भागने लगी।
विज्ञापन

बच्चा चोर का शोर मचने पर गांव के लोग भी दौड़े और भाग रही महिला को घेरकर पकड़ लिया। बच्चों ने बताया कि रोड पर एक बोलेरो खड़ी थी जिसके पास दो महिलाएं और खड़ी थीं। जैसे ही शोर मचा तो दोनों महिलाएं उसी बोलेरो पर बैठकर हमीरपुर की ओर भाग निकलीं। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे घाटमपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज एसके तिवारी महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली आए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार दिखती है। काफी पूछताछ करने पर उसने सिर्फ अपना नाम असगरी खातून बताया है। जबकि, अन्य विवरण नहीं दे पा रही है। बताया कि अभी उससे और जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम से आदेश लेने के बाद उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed