{"_id":"56f98a6f4f1c1bc31df0038e","slug":"woman-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के झगड़े में महिला को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के झगड़े में महिला को जलाया
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद में रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में पड़ोसी ने महिला से मारपीट कर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। उधर, आरोपी पड़ोसी पति और पत्नी फरार हैं। चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही जांच शुरू की जाएगी।
रूरा क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर पड़ोसी मातादीन, उसकी पत्नी छोटी बिट्टी, पुत्र सोनू और भूरा उसके घर के सामने कूड़ा डाल रहे थे। जिसका विरोध पत्नी रामा देवी (40) ने किया तो उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
घर के बाहर शोर को सुनकर मौके पर गया और मामला शांत करवाकर पत्नी को घर में भेज दिया। इसी बीच पड़ोसी मातादीन और उसके दोनों पुत्र सोनू और भूरा घर में घुस आए और पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर भाग निकले। जब तक आग बुझाता पत्नी काफी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
सिठमरा चौकी प्रभारी केपी सिंह ने अधिकारियों को सूचना दी। नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय ने झुलसी महिला के बयान लिया और जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
उधर, एसडीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि महिला ने बयान में कहा कि मातादीन का कूड़े डालने को लेकर उससे विवाद हुआ था। जिस पर मातादीन और उसकी पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। इधर, घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है, तरह-तरह की चर्चा हो रही है।